
अम्मा महाराज राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेन्टर फॉर डेव्लेपमेंट की सराहनीय पहल
शिवपुरी ब्यूरो। ब्लडशुगर, ईसीजी, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के साथ कैंशर डिटेंक्शन बैन द्वारा कई रोगियों का परीक्षण अम्मा महाराज राजमाता विजयाराजे सिंधिया सेंटर फॉर डेवलेपमेंट द्वारा मानस भवन गांधी पार्क में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में किया गया। इस शिविर में दवाईयों का नि:शुल्क वितरण शिवपुरी कैमिस्ट ऐसोशिऐशन के सहयोग से किया गया। गंभीर रोगियों को परीक्षण लाभ की विशेषज्ञ चिकित्सकों से मिली सौगात का श्रेय शिवपुरी विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को जाता हैं। जिनके मार्गदर्शन में यह सौगात शिवपुरी वासियों को मिली। उल्लेखनीय है कि यशोधरा राजे सिंधिया परम श्रद्वेय राजमाता विजया राजे सिंधिया के समाज की भलाई और सेवा भावी कार्यों के सपने को पूरा करने हेतु निरन्तर प्रयासरत है। इसी क्रम में आज रविवार को मानस भवन, गांधी पार्क, शिवपुरी में बिड़ला हॉस्पीटल के डॉक्टरों के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बिड़ला हॉस्पीटल के डॉक्टरों के योग्य एवं अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा बीमारियों की जांच की गई, जिसमें सभी प्रकार के हृदय रोग, नेत्र रोग, न्यूरोलॉजी एवं न्यूरो सर्जरी, जनरल सर्जरी, कैंसर, नाक कान एवं गला रोग, मेडीकल स्पेशलिस्ट, अस्थि एवं जोड़ रोग, यूरोलॉजी, बाल एवं शिशु रोग का उपचार किया। साथ ही ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं ई.सी.जी. जांच नि:शुल्क की गई। जिसमें लगभग 1258 मरीजों ने अपने परीक्षण कराकर नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ लिया। इस अवसर पर शिविर में सहयोग करने वालों में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे, हरिओम राठौर, संजय गौतम, विमलेश गोयल, विष्णु जैमिनी काका, अरूण पंडित, सुरेन्द्र रजक, विपुल जैमिनी, अशोक शिवहरे, केपी परमार, अजय भार्गव, बबलू जैमिनी, गजेन्द्र यादव, योगेश त्यागी, तरूण अग्रवाल, अमन गोयल, सुरेन्द्र रजक, शकुन भदौरिया, नीरज खटीक, गब्बर परिहार, जयसिंह खटीक, डा. विजय खन्ना, डॉ. रश्मी गुप्ता, तेजमल सांखला आदि लोग उपस्थित थे।
इन विशेष चिकित्सकों ने किया परीक्षण
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव कवि भार्गव, ऑन्कोलॉजी डॉ. गौरव अग्रवाल, न्यूरोलॉजी के डॉ. अभिनव रैना, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव गुप्ता, अस्थि एवं जोड़ रोग प्रत्यारोपण के डॉ. अभिषेक बोहरे, मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. श्याम राजपूत, नाक, कान, गला रोग के डॉ. चंचल अग्रवाल, जनरल सर्जरी डॉ. कुंदन बसेरिया, न्यूरो सर्जरी डॉ. अनिमेष उपाध्याय, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अनूप शर्मा, स्त्री रोग विशेष डॉ. अनू शर्मा ने अपनी विशेषज्ञ सेवायें शिवपुरी के विभिन्न रोगियों को प्रदान की।






Be First to Comment