Press "Enter" to skip to content

किराए के अभाव में नहीं रुकने दूंगा अच्छी शिक्षा 125 छात्र करंगे मुफ्त यात्रा- पाराशर / Kolaras News

शिवपुरी। आज कोलारस नगर के समाजसेवी परिवार रामेश्वर धाम की ओर से ई पास जारी कर छात्र छात्राओं को बिना किराए सफर करने की एक अनोखी पहल चालू की है जिसमें कोलारस नगर के होनहार छात्र-छात्रा रोज आवागमन कर शिवपुरी अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए बस के माध्यम से आवागमन करते थे जिसके चलते कई छात्र-छात्राएं जो मध्य एवं निम्न वर्ग से आते हैं उनसे रोज 60-70 रुपए किराए के रूप में लग जाता था इतना भारी कराया एवं कोचिंग की मासिक फीस को देखते हुए कई बच्चे अपने हुनर को खो बैठते थे अधिकांश बसें शिवपुरी गुना चलने वाली मुंह मांगा कराया वसूल रही थी जिसकी जानकारी छात्रों द्वारा चंचल पाराशर को अवगत कराई गई जिसके तुरंत बाद पाराशर ने एक घोषणा की कोलारस से शिवपुरी कोचिंग जाने वाले सभी छात्र छात्राओं को एक ईपास दिया जाएगा जिसे रामेश्वर धाम की किसी भी बस में दिखाकर शिक्षा का सफर पूरा किया जाएगा रामेश्वर धाम परिवार के समाजसेवी एवं भाजपा मंडल मंत्री कोलारस चंचल पाराशर ने घोषणा करते हुए उत्सव वाटिका में आज 125 ई पास पास जारी कर वितरण किए एवं नगर में कोई भी छात्र जो अच्छी शिक्षा पाने की चाह में शिवपुरी-कोलारस आवागमन करता है उन्हें एक विशेष पास जारी किया जिसे बस में दिखाकर बिना किसी शुल्क के छात्र एवं छात्राएं रोज आवागमन कर सकेंगे इस प्रशंसनीय कार्य मैं नगर के वरिष्ठ लोगों ने रामेश्वर धाम परिवार एवं चंचल पाराशर का आभार व्यक्त किया जिसमें रामेश्वर बिंदल, शिखर धाकड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष कोलारस, राम सडैया भाजपा मंडल महामंत्री, एबं नगर के कई समाज सेवी उपस्थित रहे

इनका कहना 

 

मुझको पता लगा कि बसों में लग रहे किराए के अभाव में मेरे नगर के होनार एवं प्रतिभाशाली भाई-बहन कोचिंग एवं कॉलेज नहीं जा पा रहे हैं इसलिए रामेश्वर धाम परिवार की किसी भी बस में छात्रों से कोई किराया नहीं वसूला जाएगा हमारे कोलारस नगर का नाम मेरे भाई-बहन रोशन करे मैं यही कामना करता हूं और इसी के साथ किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो मेरे द्वारा हर संभव मदद की जाएगी

चंचल पाराशर रामेश्वर धाम परिवार

नगर वासियों ने की प्रशंसा रामेश्वर धाम परिवार कोरोनावायरस की महामारी से ही लोगों की हर संभव मदद करता आया है जिसमें नगर के लोगों को भोजन सामग्री वितरण करना, पलायन कर आ रहे प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाना,पैदल चल कर आ रहे मजदूरों को उनके यथा स्थान घर तक अपने निजी साधनों से भेजना एवं महामारी के दौरान नगर को अपने घर की तरह समझना एवं भेदभाव से दूर कारोनाकाल में भी प्रशंसा का पात्र रहा रामेश्वर धाम परिवार समूचे कोलारस ने दी बधाइयां !

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!