Press "Enter" to skip to content

गुजरात विधानसभा चुनाव: काग्रेस का 124 सीटें जीतने का दावा

अहमदाबाद। गुजरात कांग्रेस की एक आंतरिक बैठक में विधानसभा चुनाव में 124 सीटें जीतने का दावा किया गया है।आंतरिक सर्वे और प्रत्याशियों से फीडबैक लेकर दावा किया गया है कि प्रथम चरण की 89 में से 61 सीटें तथा दूसरे चरण की 93 में से 63 सीटें पार्टी को मिल सकती हैं।गुजरात में प्रथम व दूसरे चरण के मतदान संपन्न होने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन पर एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें प्रत्याशियों से उनकी जीत हार के कारणों पर चर्चा हुई। पार्टी ने आंतरिक सर्वे व प्रत्याशियों की राय के बाद अपनी जीत का दावा किया है।

कांग्रेस को 124 सीटें जीतने का भरोसा 
कांग्रेस का दावा है कि प्रथम चरण में सौराष्ट्र कच्छ व दक्षिण गुजरात की 89 सीट में से कांग्रेस को 61 तथा दूसरे चरण में मध्य गुजरात व उत्तर गुजरात की 93 सीट में से 63 सीट मिल सकती है। कांग्रेस पहले से करीब 120 सीट का दावा करती आ रही है, लेकिन प्रत्याशियों के चर्चा के बाद अब यह आंकडा 124 तक पहुंच गया है।हालांकि कांग्रेस इस चुनाव में ईवीएम से छेडछाड तथा ईवीएम टेम्पर के आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से लेकर उच्चतम न्यायालय के दरवाजे खटखटा चुकी है, लेकिन अब 18 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की राह देखने के अलावा उसके पास कोई चारा नहीं है।
गुजरात चुनाव को लेकर दिल्ली में बैठक.
कांग्रेस अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी की ताजपोशी के साथ गुजरात चुनाव के परिणाम को लेकर भी दिलली में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है, माना जा रहा है कि इस बैठक में परिणाम घोषित होने के बाद गुजरात कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव पर भी निर्णय लिया जा सकता है।गत विधानसभा चुनाव के दौरान भी भरतसिंह सोलंकी गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष थे, चुनाव में हार के बाद उन्हें इस्तीफा देना पडा था। इस चुाव के बाद उनकी प्रोफाइल निश्चित तौर पर बदलना तय है फिर कांग्रेस भले जीते या यह चुनाव हार जाए। कांग्रेस पहले से करीब 120 सीटें जीतने का दावा करती आ रही है। लेकिन, प्रत्याशियों से चर्चा के बाद अब यह आंकड़ा 124 तक पहुंच गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!