पुलिस और आबकारी की संयुक्त कार्यवाही, 120 लीटर शराब सहित तीन गिरफ्तार

शिवपुरी। जिला कलेक्टर शिवपुरी के निर्देशन, जिला आबकारी अधिकारी शिवपुरी के मार्गदर्शन में पूरे जिले में अवैध रूप से मदिरा निर्माण, धारक, विक्रय व परिवहन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबिरों से निरंतर सूचनायें एकत्र की जा रही है। इसी क्रम में पोहरी पुलिस एसडीओपी अशोक घनघोरिया के नेतृत्व में आबकारी वृत्त प्रभारी संदीप कुमार लोहानी द्वारा बैराड क्षेत्र के बेडिया मोहल्ले की सूचनायें एकत्र कर आज शनिवार आबकारी व पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से दबिश दी। दबिश में 120 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद हुई जिसमें आरोपी समर सिंह बेडिय़ा, मिथुन बेडिय़ा और प्रकाश बेडिया के विरूद्ध मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत दो प्रकरण कायम कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी पोहरी अशोक घनघोरिया, आबकारी उपनिरीक्षक संदीप कुमार लोहानी, उपनिरीक्षक अनिरूद्ध खानवलकर, अशोक शर्मा, पुलिस उपनिरीक्षक हेमा गौतम, आब.मु.आ. यदुवीर जादौन, राजेन्द्र कौरव, अखयराज, रमेश दांगी, आरक्षक जगदीश, काशीराम, भूपसिंह, सतीश, सैनिक प्रकाश प्रजापति, अशोक शर्मा, अनिल सिंह की सक्रिय भूमिका रही।