Press "Enter" to skip to content

प्रधानमंत्री आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम 12 को | Shivpuri News

शिवपुरी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 2 लाख हितग्राहियों के पूर्ण हुए आवासों के डिजिटल गृह प्रवेश के कार्यक्रम 12 सितंबर की सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एचपी र्मा ने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा समस्त पंचायतों को लाईव कनेक्ट किया जाए तथा प्रत्येक पंचायत से शत-प्रतिशत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण हितग्राहियों का प्री रजिस्ट्रेशन हेतु रजिस्टर संधारित किया जाए। जिसमें हितग्राही का नाम, पिता का नाम, जाति, आईडी, आवास स्वीकृति वर्ष एवं मोबाईल नम्बर अंकित किया जाएगा। हितग्राहियों को उक्त कार्यक्रम में भागीदारी की सूचना एसएमएस व अन्य माध्यम से दी जाएगी। सभी जिला पंचायतए जनपद पंचायत कार्यालय तथा समृद्ध पर्यावास से जुड़े विभागों को इस कार्यक्रम से कनेक्ट किया जाएगा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी सूचना देते हुये उन्हें कार्यक्रम में सम्मिलित कराया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!