Press "Enter" to skip to content

12वीं का रिजल्ट घोषित : स्टेट लेबल सूची में जीव विज्ञान में अनुष्का तो कृषि संकाय में गौरव ने पाया प्रथम स्थान | Shivpuri News

स्टेट लेबल की सूची में 6 ने पाया स्थान
शिवपुरी। हायर सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। जिसमें स्टेट लेबल की सूची में जीव विज्ञान की अनुष्का गुप्ता पुत्री वीरेंद्र गुप्ता रंगढ़ रेनबो उमावि छतरी रोड ने 500 में से 490 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कृषि संकाय में गौरव ओझा पुत्र लक्ष्मण ओझा प्रज्ञा बाल मंदिर उमावि लक्ष्मी बाई कॉलोनी ने 500 में से 483 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह गणिक संकाय में दिव्यांश ओझा पुत्र शिवलाल शा. उत्कृष्ट उमावि क्रं. 1 शिवपुरी ने 500 में से 485 अंक हासिल कर पांचवा स्थान  प्राप्त किया। कृषि समूह में विवेक पुत्र वृंदावन धाकड़ प्रज्ञा बाल मंदिर उमावि लक्ष्मी बाई कॉलोनी शिवपुरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गृह विज्ञान में कीर्ति साहू पुत्री धनीराम शा. कन्या उमावि पिछोर ने 500 में से 439 अंक व सोनम लोधी पुत्री संतोष शा. कन्या उमावि पिछोर ने 439 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!