Press "Enter" to skip to content

उदया तिथि में 12 अगस्त को मनेगी जन्माष्टमी : पं लक्ष्मीकांत शर्मा | Shivpuri News

मंशापूर्ण मंदिर पर 12 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी
शिवपुरी। इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी रोहिणी नक्षत्र में नहीं बल्कि कृतिका नक्षत्र में मनाई जाएगी। पंडित लक्ष्मीकांत शर्मा मंशापूर्ण मंदिर के अनुसार अष्टमी तिथि इस बार 11 तारीख मंगलवार को सुबह 9:06 से प्रारंभ होकर दूसरे दिन बुधवार को दोपहर में 11:16 तक रहेगी परंतु शास्त्र के अनुसार जिस तिथि को सूर्य की किरण स्पर्श करती हो वह पूरे दिन मानी जाती है अतः 12 तारीख बुधवार को जन्माष्टमी मनाना श्रेष्ठ रहेगा।
शर्मा ने बताया कि द्वापर युग में भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि बुधवार को रोहिणी नक्षत्र में वृषभ लग्न में रात 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था इस बार 12 अगस्त को सर्वार्थ सिद्धि योग और बुधवार है उच्च राशि वृषभ के चंद्रमा है वृषभ लग्न आ जाएगी इसलिए 12 तारीख को जन्माष्टमी मनाना अधिक उचित है। जन्माष्टमी को लेकर प्रत्येक वर्ष संशय की स्थिति इसलिए बन जाती है क्योंकि पूर्व समय से ही जन्माष्टमी मनाने के दो पक्ष है। स्मार्त मत जो पूर्ण रूप से सन्यासी हैं यह पर्व की शुरुआत की तिथि को मानते हैं वह 11 अगस्त को जन्माष्टमी मनाएंगे। वैष्णव मत के लोग पर्व की सूर्य उदय की तिथि को मानते हैं 12 अगस्त को सूर्योदय के समय अष्टमी होने से वैष्णव इसी दिन जन्माष्टमी मनाएंगे इसमें सभी विष्णु उपासक एवं परिवारिक जन है। पंडित अरुण कुमार शर्मा मंशापूर्ण पुजारी ने बताया कि 12 अगस्त बुधवार को श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर कृष्ण जन्म उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कोरोना महामारी को देखते हुए सूक्ष्म रूप में संपन्न होगा जिसमें मंदिर पुष्प एवं बैलून से सजाया जाएगा साथ ही भगवान का अभिषेक एवं रात्रि 12 बजे महाआरती की जाएगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!