Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर कोराना ने ली दो की जान, अब तक हो चुकी है 12 मौतें | Shivpuri News

शिवपुरी। कोराना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है और अब मौत का सिलसिला शुरू हो गया है। अब तक कोरोना से जिले में 12 मौते हो चुकी है जिसमें से दो मौतें एक मेें हुई। जिन दो लोगों की मौेत हुई उसमें से एक पुरानी शिवपुरी का रहने वाला था तथा दूसरा शिव शक्तिनगर का निवासी था। दोनों की मौत जिला अस्पताल में कोरोना के इलाज के दौरान हुई। 
आज आईशोलन वार्ड में 40 वर्षीय मौहम्मद अली अफसर खान निवासी पुरानी शिवपुरी की मौत हो गई। मृतक शनिवार को कोरोना पॉजीटिव आया था और उसे सांस लेने में तकलीफ आ रही थी इसी कारण मृतक अफसर ने अपनी जांच कराई थी। सांस लेने में तकलीफ आने के कारण उसे वैंटीलेटर पर रखा गया था, लेकिन िस्थति सही नहीं हो पाई और अफसर की मौत हो गई। वहीं शिव शक्तिनगर में रहने वाले बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हुए एक वृद्ध की मौत आज हो गई। वह भी कोरोना पॉजीटिव थे। स्वास्थ विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिलेे में अभी तक पॉजीटिव मरीजों की संख्या 1518 है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!