मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अपह्त नाबालिक बालिका सविता (परिवर्तित नाम) शिलानगर रोड पर है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित पुलिस टीम ने बताये गये स्थान से नाबालिक बालिका सविता (परिवर्तित नाम) को बरामद किया एवं अपह्त नाबालिक बालिका से जब पूछताछ की तो उसने पर्वत सिंह पुत्र रामजीलाल पाल ग्राम दिदावली द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाना बताया एवं कहा कि उसने मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म भी किया । जिस पर पुलिस ने अपह्त नाबालिक बालिका का मेडिकल कराकर प्रकरण में धारा 376 आई पी सी, पास्को एक्ट एवं एस सी एस टी एक्ट की धाराओं का इजाफा कर आरोपी के गिरफ्तारी के लिये ग्राम दिदावली में पुलिस टीम को भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पर्वत सिंह को गाँव से गिरफ्तार करके अमोला थाने ले आये । मामला एस सी एस टी एक्ट से होने के कारण पूरी विवेचना करैरा एस डी ओ पी आत्मा राम शर्मा के निर्देशन में हुई एवं आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया । इस कार्यवाही में अमोला थाना प्रभारी रामराजा तिवारी ,सहायक उपनिरीक्षक सी एल लववंशी, प्रधान आरक्षक सतेंद्र मिश्रा, आरक्षक नरेंद्र पाल, राजेश शर्मा, अखिलेश शर्मा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नावालिग लड़की के अपहरण की अमोला पुलिस ने 12 घँटे में सुलझाई गुत्थी | Shivpuri News
शिवपुरी। दिनांक 7 मार्च 2019 को फरि. ने गुहार लगाई कि मेरी नाबालिक पुत्री सविता (परिवर्तित नाम) को 6 मार्च के दिन कोई अज्ञात व्यक्ति घर से बहला फुसलाकर भगा ले गया है । जिस पर तत्काल अमोला थाना प्रभारी रामराजा तिवारी द्वारा संपूर्ण घटना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को अवगत कराया जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने करैरा एस डी ओपी आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में अमोला थाना प्रभारी रामराजा तिवारी को कार्यवाही का निर्देश दिया। उक्त मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ 363 ताहि का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गयी ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आवारा मवेशी पकड़ने को लेकर विवाद, लाठी-सरियों से हमला; महिलाओं समेत कई घायल, 11 नामजद सहित अन्य पर केस / Shivpuri News
- शिक्षक और सरपंच पति के बीच विवाद, हाथापाई का वीडियो वायरल; दोनों पक्ष पहुंचे थाने / Shivpuri News
- फसल बचाने की पुकार: बिजली संकट पर सैकड़ों किसानों ने घेरा कलेक्ट्रेट / Shivpuri News
- जनहित में पेयजल उपलब्ध कराया, अब थमाया 1.82 लाख का बिजली बिल; किसान ने जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- 50 साल पुरानी बस्ती उजड़ने का डर, ग्रामीणों ने पट्टा निरस्त करने की लगाई गुहार / Shivpuri News





Be First to Comment