Press "Enter" to skip to content

ठगी : स्नेपडील से 12 लाख 60 हजार का लकी ड्रा निकलने का लालच देकर नर्स से 80 हजार की ठगी / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नाई की बगिया में रहने वाली एक नर्स से लकी ड्रा का लालच देकर हजारों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी करने वालों ने अपने आप को स्पैैन डील से होना बताया और लकी ड्रा का लालच देेकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। 
नर्स प्रियंका कार्तिकेय पुत्री गोविंदसिंह कार्तिकेय निवासी नाई की बगिया ने बताया कि 17 सितंबर को उसके मोबाइल पर 8670809324 कॉल आया कि मैडम…! हम स्नैप डील से बोल रहे हैं। आपका 12 लाख 60 हजार का लकी ड्रा निकला है। जिस पर उक्त ठगों ने नर्स प्रियंका से 80 हजार रुपए गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर करा लिए। जब खाते में इनाम की राशि नहीं आई तो नर्स ने कॉल आए हुए नंबरों पर फोन लगाया लेकिन वह बंद हो चुके थे। इसके बाद वह थाने गई और मामले में ठगी का केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!