Press "Enter" to skip to content

पुलिस ने पकड़े 12 जुआरी, 36 हजार 600 किए बरामद

शिवपुरी। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने हार-जीत का दाव लगा रहे जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों से लगभग 36 हजार 600 रुपए की राशि मय ताश की गड्डी सहित जब्त की गई है। सभी आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जाकर गिरफ्तार किया है। 
पहली कार्रवाई देहात थाना पुलिस ने की जिसमें पुलिस को जानकारी मिली कि शुक्रवार की देर शाम आईटीआई के पीछे लुधावली पर कुछ लोग हार-जीत का दाव लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची जहां से पुलिस ने जयपाल पुत्र बचनलाल धाकड़,  रविन्द्र पुत्र लखनसिंह चौहान, रवि पुत्र अशोक प्रजापति, ओमप्रकाश पुत्र लौहसईया राठौर, आशू पुत्र अशोक जैन निवासी लुधावली को गिरफ्तार किया व इनके पास से ताश की गड्डी एवं 1500 रुपए नकद जब्त किए गए। दूसरी कार्रवाई बदरवास पुलिस ने की जहां पुलिस ने शुक्रवार की शाम 4 बजे के करीब जुआ खेल रहे दो जुआरियों गौरव पुत्र गोपीलाल ग्वाल, रामगोपाल पुत्र फूलचंद्र जाटव निवासी बदरवास को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर इनके पास से ताश की गड्डी व 220 रुपए बरामद किए। तीसरी कार्रवाई नरवर पुलिस ने की। यहां पुलिस ने जुआ खेल रहे जुआरियों के  पास से लगभग 34 हजार 660 रुपए की राशि बरामद की। पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग शुक्रवार की शाम मगरौनी क्षेत्र में जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची जहां से पुलिस ने दीपक, राहुल, बंटी, साहबसिंह, मुन्ना निवासी मगरौनी को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर नगदी जब्त की। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!