Press "Enter" to skip to content

महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा, नौका पलटने से 12 की मौत की आशंका, 16 को बचाया ! National News

महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा, नौका पलटने से 12 की मौत की आशंका, 16 को बचाया
पुणे। महाराष्ट्र के सांगली जिले के पलुस ब्लॉक में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां भामनाल के पास वीरवार को एक नाव पलट गयी। बताया जा रहा है कि नाव में लगभग 30 लोग सवार थे। नाव पलटने की वजह से डूबने से 9 से 12 लोगों की मौत की आशंका है। रेस्क्यू टीम ने अब तक 9 शवों को बाहर निकाला है। वहीं 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। बाकी लोग अभी लापता हैं।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते लगातार हादसे हो रहे हैं। मुंबई और सतान में भी 5 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश के कारण यातायात बाधित हो गया है।
बारिश के चलते पुणे और मुंबई के भी हाल बेहाल हो चुके हैं। लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी महाराष्ट्र में बारिश से राहत ना होने का अलर्ट जारी किया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!