छतरपुर। रीवा से छतरपुर आ रही एक बस तेज रफ्तार में
डंपर से टकरा गई। हादसे मे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12
यात्री घायल हो गए। घटना गंज के पास हुई। सभी घायलों को इलाज के लिए
अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा
रही है।
जानकारी के मुताबिक बस बहुत तेज रफ्तार में थी, इसी दौरान
सामने से एक डंपर आ गया। जब तक ड्राइवर बस को काबू कर पाता तब तक वह डंपर
में जाकर भिड गई। घटना से बस में बैठे 12 यात्री घायल हो गए और तीन लोगों
ने दम तोड़ दिया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को इसकी
सूचना दी। जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
छतरपुर में बस और डंपर की टक्कर, तीन की मौत और 12 घायल
टैग: छतरपुर



