शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम रिछाई 12 की छात्रा की लाश शुक्रवार सुबह कुएं में मिली। परिजनों ने बताया कि उनकी पुत्री शाम को ही घर से कही चली गई थी आज सुबह पता चला कि उनकी पुत्री की लाश कुएं में पड़ी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मृतक पूजा पाल पुत्री उत्तम पाल निवासी ग्राम रिछाई तहसील खनियांधाना के परिजनों ने बताया कि उनकी पूत्र बालिका छात्रावास में रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रही थी और 1 दिन पहले ही अपने गांव आई हुई थी। गुरुवार शाम लगभग 5 बजे वह घर से बिना बताए कहीं चली गई। रातभर ढूंढने के बाद वह नहीं मिली सुबह पता चला कि मुन्ना जाटव के कुएं में उनकी पुत्री की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और लाश को कुएं से बाहर निकलवाया। लाश पर चोट के निशान थे और युवती के पेट से पानी भी नहीं निकला जिससे परिजनों ने उनकी पुत्री की आशंका जाहिर की है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मुआयना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
तीन दिन बाद आना था फलदान
मृतिका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री की शादी तय हो गई थी और उसका तीन दिन बाद फलदान आ रहा था। इसलिए उन्होंने अपनी पुत्री को छात्रावास से बुलाया किया। लेकिन उससे पहले यह घटना घटित हो गई। पूजा की मौत से पूरा परिवार सदमें में है।
इनका कहना है
हमें सूचना मिली कि एक युवती ने कुएं की लाश कुएं में पड़ी हुई है। जानकारी लगते ही मय दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जहां मौका-मुआयना किया तथा युवती की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विजयपाल जाट, थाना प्रभारी खनियांधाना





Be First to Comment