सिरसौद पुलिस ने 12 हजार की शराब के साथ आरोपी को दबोचा

शिवपुरी। सिरसौद थाना प्रभारी सुरेश शर्मा को मंगलवार को दोपहर 3 बजे के करीब मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति द्वारा अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है। श्री शर्मा द्वारा मुखबिर की सूचना पर से दबिश देकर ग्राम तानपुर के हार से गणेशीलाल पुत्र रामचन्द्र धाकड़ उम्र 45 वर्ष निवासी पिपरसमां  हाल निवासी तानपुर के बोर से दो कैनों में भरी हाथ भट्टी की कच्ची शराब 58 लीटर जब्त की। पकड़ी शराब की कीमत 12 हजार रुपए आंकी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुरेश शर्मा, एएसआई शिवचरण सिंह, प्रआ कप्तान सिंह, आर रवि नरवरिया, राघवेन्द्र, सोनू रजक की सराहनीय भूमिका रही।