Press "Enter" to skip to content

स्पा की आड़ में जिस्मखोरी करवा रही थी पूर्व भाजपा नेत्री, 9 ग्राहक सहित 2 युवती गिरफ्तार

शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर एसपीएस स्कूल के पास स्थित रिलेक्स स्पा सेंटर पर छापामार कर देह व्यापार में लिप्त 9 ग्राहक और 2 युवतियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवतियों में से एक बॉम्बे से देह व्यापार के लिए बुलाई गई थी जबकि दूसरी युवती देह व्यापार की सरगना है और वह भाजपा संगठन की पदाधिकारी रह चुकी है। जबकि पकड़े गए सभी युवक शिवपुरी के रहने वाले हैं जो स्पा सेंटर पर मौज मस्ती के लिए आए थे। पुलिस ने सभी 11 युवक एवं युवतियों को धारा 3, 4, 5, 8 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि रिलेक्स स्पा सेंटर पर मसाज के बहाने देह व्यापार का कारोबार चलता है और यह अड्डा देह व्यापार के कारण रात और दिन रोशन रहता है। इस सूचना पर पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय कर दिया। कल रात पुलिस को सूचना मिली कि बॉम्बे से कुछ लड़कियां स्पा सेंटर पर देह व्यापार के लिए बुलाई गई हैं। इसकी जानकारी स्पा सेंटर के ग्राहकों को भी दे दी गई जिससे रात में यहां रंगीन मिजाज युवकों की भीड़ लग गई। देर रात स्पा सेंटर संचालिका सुखराज उर्फ रज्जी कौर निवासी फतेहपुर के अड्डे पर एक युवती श्यामा सिंह पुत्री रामनरेश निवासी बदेरा थाना बांरा यूपी पहुंच गई जबकि दूसरी युवती बॉॅम्बे से चलकर ग्वालियर पहुंच चुकी थी और शिवपुरी आने वाली थी। पुलिस ने जब अड्डे पर छापा मारा तो वहां चंद्रभान पुत्र विशाल गुर्जर सतनवाड़ा, मुलायम सिंह पुत्र धूप सिंह बेडिय़ा निवासी लालमाटी, रविंद्र पुत्र कल्याण सिंह निवासी गणेश कॉलोनी, सतीश पुत्र श्यामलाल रजक फतेहपुर, शैतान सिंह पुत्र बाबू सिंह, बलवीर पुत्र मुरालीलाल यादव, संतोष पुत्र हरविलास शिव कॉलोनी, कन्हैया पुत्र भागीरथ धाकड़ पोहरी रोड़, सतेंद्र तो उक्त युवक युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जिन्हें पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया।

भाजपा नेत्री रही है स्पा सेंटर संचालिका रज्जी कौर

स्पा सेंटर संचालिका रज्जी कौर देह व्यापार के आरोप में पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है। वह भाजपा नेत्री रह चुकी है, लेकिन देह व्यापार में पकड़े जाने के बाद उसे पार्टी से निकाल दिया गया था। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!