Press "Enter" to skip to content

लायंस क्लब ने मदद बैंक कों भेंट किए 1100 मीठी तुलसी के पौधे | Shivpuri News

पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को लेकर लायंस क्लब साउथ की अनूठी पहल 
शिवपुरी। शहर के सांखला परिवार के सौरभ-सोनाली सांखला व रीतेश-रूचि सांखला ने दादा स्व. इंदरमल  सांखला की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 1100 मीठी तुलसी के पौधे समाजसेवी संस्था लायंस क्लब शिवपुरी साउथ के माध्यम से मदद बैंक के सेवादार बृजेशसिंह तोमर को दिए गए। इस दौरान स्थानीय पर्यटक स्वागत केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए लायंस क्लब साउथ अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि लायंस क्लब हमेशा से पर्यावरण प्रेमी रहा है और पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन को लेकर समय-समय पर अनेकों कार्यक्रम किए जाते हैं इसी क्रम में हमारी संस्था के सचिव सौरभ सांखला के दादा स्व. इंदरमल सांखला की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जन सामान्य के लिए औषधि गुणों से भरपूर मीठी तुलसी पौधों का नि:शुल्क वितरण किया जाए इसे लेकर 1100 मीठी तुलसी के पौधे मदद बैंक सेवादार बृजेशसिंह तोमर को प्रदाय किए गए, क्योंकि बीते वर्ष भी इन्हीं के द्वारा करीब 25 हजार से अधिक मीठी तुलसी के पौधे जन सामान्य को नि:शुल्क बांटे गए थे और अनेकों घरों में यह पौधे संरक्षित और संरक्षण पाकर औषणिय गुणों से उस परिवार को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहे है। लायंस क्लब साउथ द्वारा सांखला परिवार का यह अनुकरणीय कार्य प्रेरकीय रहा जिसकी उपस्थित लायंस साथियों द्वारा प्रशंसा की गई। इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर लायन रविन्द्र गोयल, लायन पवन जैन नरवर, दीपेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!