शिवपुरी। गुना से बदरवास के बीच सोमवार की दोपहर पटरियों पर इलेक्ट्रिक
इंजन की ट्रायल की गई। 110 की स्पीड पर यह ट्रायल सफल रही। स्टेशन प्रबंधक
शिवपुरी उमेश मिश्रा ने बताया कि गुना-ग्वालियर लाइन के विद्युतीकरण का काम
गुना से बदरवास के बीच पूरा कर लिया गया है। 45 किमी के पहले चरण का काम
पूरा होने के बाद कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी एके जैन, डीआरएम शोभान चौधरी के
साथ गुना से इलेक्ट्रिक इंजन में सवार हुए और फिर यह इंजन बदरवास तक दौड़ाया
गया। इस ट्रेक पर इससे पहले डीजल इंजन चलते हैं और अब विद्युतीकरण का काम
किया जा रहा है। इसके साथ ही गुना और मक्सी के बीच भी 225 किमी पथ पर
विद्युतीकरण किया जा चुका है। जबकि गुना से बीना और कोटा तक भी विद्युतीकरण
पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण में बदरवास से शिवपुरी की ओर विद्युतीकरण
किया जाएगा। गुना से ग्वालियर के बीच रेल लाइन की कुल लंबाई 220 किमी है।
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के साथ ही गुना ग्वालियर के बीच डीजल इंजन चलना
थम जाएंगे और यहां इलेक्ट्रिक इंजन ही दौड़ा करेंगे जिससे समय और यातायात
में सहूलियत होगी। गुना ग्वालियर के बीच विद्युतीकरण पूरा किए जाने को
लेकर कहना था कि साल 2019 के अंत तक यह काम पूरा हो जाएगा।
गुना ग्वालियर दोहरीकरण का काम अंतिम दौर में
रेलवे अधिकारियों ने
बताया कि गुना से ग्वालियर के बीच लाइन का दौहरीकरण भी जल्द शुरू हो सकता
है। इसके लिए प्रस्ताव मंजूरी के अंतिम चरण पर है। गुना ग्वालियर इटावा
लाइन को वर्तमान कानपुर लाइन के विकल्प के तौर पर विकसित करने के क्रम में
यह दोहरीकरण किया जाएगा जिससे आने वाले समय में कानपुर ट्रेक का बोझ कम
करते हुए गुना इटावा लाइन से मालगाडी और सवारी ट्रेनों को डायवर्ट किया
जाएगा। इस क्रम के बाद इंदौर उज्जैन, ग्वालियर सहित दीगर स्थानों का
यातायात सुगम होने के साथ-साथ तेज हो सकेगा।






Be First to Comment