
शिवपुरी। एसपी राजेशसिंह चंदेल के निर्देशन एवं एएसपी प्रवीण भूरिया के मार्गदर्शन में स्थाई/ईनामी वारण्टियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी गोवर्धन उनि अरविंद सिंह चौहान द्वारा 11 साल से फरार एक 1 हजार रुपए के ईनामी वारंटी को दबोचकर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश पर से आरोपी को जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोवर्धन उनि अरविंद सिंह चैहान, आरक्षक अजय रविन्द्र एवं पवन वैश की सराहनीय भूमिका रही।




