Press "Enter" to skip to content

पिछोर, तेंदुआ व रन्नौद में जुआरियों की धरपकड़, 11 को किया गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के पिछोर, तेंदुआ व रन्नौद थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआरियों पर कार्रवाई करत हुए 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के पास से नकदी व ताश की गड्डी जब्त की गई। मामले में पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
रन्नौद थाना पुलिस को शनिवार की शाम सूचना मिली कि मंदिर के पीछे गोदावरी पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और जुआरियों की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पकड़ेे गए जुआरियों ने ेअपना नाम अमोलसिंह लोधी, जितेंद्र लोधी निवासी गणेशखेड़ा, रंजीत यादव निवासी सिंघाारई, चुमनसिंह जाटव निवासी धंदेरा को गिरफ्तार किया व दो भाग गए। पुलिस ने जुआरियों के पास से 2 हजार 400 नकदी व ताश की गड्डी व 6 बाइक जब्त की। 
तेंदुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बृजेश गोस्वामी की दुकान ग्राम डांग खेरोना में जुआरियों पर कार्रवाई करते हुए मोहर गिरी पुत्र बालगिरी निवासी चकरा थाना कोलारस, हरी पुत्र किलापुरी गोस्वामी, राजाराम पुत्र भोगीराम गोस्वामी, चौहान पुत्र लोहेराम आदिवासी निवासी डांग खैरोना को गिरफ्तार किया। जुआरियों के पास से 33 हजार 10 रुपए नकद जब्त किए गए। 
पिछोर पुलिस ने शनिवार को शाम के समय सिद्ध बाबा मंदिर के पास बनी टपरिया ग्राम सालौरा में जुआ खेेल रहे सौरभ पुत्र चंदनसिंह चौहान निवासी सालौरा, अर्जुन पुत्र वृंदावन शलोधी निवासी बनोा, महेंद्र पुत्र श्यामनारायण लोधी निवासी कलारया ग्राम बदरवास को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर जुआरियेां के पास से 3 हजार 200 रुपए नकदी व ताश की गड्डी जब्त की गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!