Press "Enter" to skip to content

समय सीमा के 11 दिन बचे, छह ओवरहेड टैंक अभी तक नहीं जुड़े, 7 की टेस्टिंग बाकी -Shivpuri News

कलेक्टोरेट में 6 जनवरी को बैठक में नगर पालिका व कंपनी के अधिकारियों ने काम को लेकर समय सीमा दी थी

मार्च अंत तक टंकियां जोड़कर टेस्टिंग करा रहे हैं 

शिवपुरी।

इधर… सतनवाड़ा के पास फिर लीकेज, बंद रही सप्लाई

सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट से शहर में हर दिन सात से आठ घंटे सप्लाई
की बात कही जा रही है। लेकिन बुधवार को सतनवाड़ा के पास लाइन लीकेज के चलते
सप्लाई बंद रही। अधिकारी लाइन ठीक कराने की बात कह रहे हैं। हालांकि
सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट से खूबत घाटी तक नई लाइन डाली जा रही है। वहीं डूब
क्षेत्र में भी डाली गई लाइन को फिल्टर प्लांट से जोड़ दिया है।

ओवरहेड टैंक: सिंध जलावर्धन लाइन से अभी जुड़ना बाकी

मोती बाबा मंदिर (पुराना) ओवरहेड टैंक तक लाइन तो बिछा दी है।
लेकिन सिंध जलावर्धन लाइन से जुड़ना बाकी है। इसी तरह पीएचक्यू लाइन (नया)
ओवरहेड टैंक से लेकर आईटीआई के आगे तक लाइन बिछा दी है। काली माता मंदिर से
आईटीआई तक लाइन अभी नहीं बिछी है। लुधावली (पुराना) ओवरहेड टैंक जोड़ने
आईटीआई तक लाइन बिछी है। इस टैंक के लिए भी काली माता मंदिर से आईटीआई तक
लाइन बिछना है। स्टील टैंक (नया) ओवरहेड टैंक, अंबेडकर (पुराना) ओवरहेड
टैंक भी अभी जुड़ना है।

फिजिकल, मोती बाबा ओवरहेड टैंक: यहां टेस्टिंग का इंतजार

फिजिकल (नया) ओवरहेड टैंक, मोती बाबा (पुराना) ओवरहेड टैंक, नौहरी
(नया) और ठकुरपुरा में (नया व पुराना) दोनों ओवरहेड टैंक िसंध जलावर्धन
सप्लाई लाइन से जोड़ा जा चुका है। इन सभी ओवरहेड टैंक की अभी टेस्टिंग नहीं
हुई है। मनियर टोल नाका (नया) ओवरहेड टैंक और फतेहपुर (नया) ओवरहेड टैंक भी
जुड़ गया है, इन दोनों की भी टेस्टिंग होना है।

ओवरहेड टैंक: पहला 10 अप्रैल तक जुड़ेगा, दूसरा मई में कंप्लीट होगा

शहर के बड़ाैदी ट्रांसपोर्ट नगर (नया) ओवरहेड टैंक इस महीने नहीं
जुड़ पाएगा। कंपनी के अधिकारी 10 अप्रैल तक इस ओवरहेड टैंक को जोड़ने की बात
कह रहे हैं। वहीं ग्वालियर पास के नजदीक भारतीय विद्यालय का (नया) ओवरहेड
टैंक अभी अधूरा है। कंपनी के अधिकारी मई 2019 तक ओवरहेड टैंक कंप्लीट होने
की बात कह रहे हैं।

चीलौद, गांधीपार्क, कोर्ट रोड ओवरहेड टैंक की टेस्टिंग पहले ही हो चुकी है

शहर के चीलौद ओवरहेड टैंक, गांधी पार्क और सब्जी मंडी कोर्ट रोड
(तीनों ही पुराने) ओवरहेड टैंक की टेस्टिंग पहले ही हो चुकी है। साथ ही
कलेक्टोरेट के पीछे पुलिस लाइन स्थित नए ओवरहेड की टेस्टिंग भी की जा चुकी
है। कुल मिलाकर अभी तक चार ओवरहेड टैंक की टेस्टिंग हुई है। लोगों का कहना
है कि अगर अफसर गंभीर होते तो समय सीमा में काम किया जाता तो हम लोगों को
सिंध का पानी मिलने लगता।
सिंध जलावर्धन योजना शिवपुरी शहर की जनता के लिए अभी तक राहत भरी साबित
नहीं हो पाई है। लोकसभा चुनाव से पहले 6 जनवरी को 18 में से सभी 17 ओवरहेड
टैंक को 31 मार्च 2019 तक भरने की समय सीमा नगर पालिका और कंपनी के
अधिकारियों ने दी थी। समय सीमा के अब 11 दिन बचे हैं। पांच ओवरहेड टैंक अभी
तक सिंध जलावर्धन लाइन से नहीं जोड़े जा सके हैं। साथ ही सात ओवरहेड टैंक
जुड़ चुके हैं, उनकी टेस्टिंग होना अभी बाकी है। इतने कम वक्त में 11 ओवरहेड
टैंकों को भरना नामुमकिन नजर आ रहा है। यदि समय सीमा में ओवरहेड टैंक नहीं
भरे तो नगर पालिका के अधिकारी व ठेका कंपनी के अधिकारियों की बात झूठी
साबित होगी। लोगों को भी इसी समय सीमा का इंतजार है। बता दें कि मई अंत और
जून के पहले सप्ताह में शिवपुरी शहर में घर-घर नल कनेक्शन देकर सिंध का
पानी पहुंचाने की भी समय सीमा दी है। उसे पहले सभी ओवरहेड टैंक को भरकर
तैयार करना है। वहीं चार ओवरहेड टैंक की पिछले साल ही टेस्टिंग हो चुकी है।
शेष 11 ओवरहेड टैंक को जोड़कर टेस्टिंग कर भरा जाना है। शेष एक ओवरहेड टैंक
का निर्माण होना बाकी है। इसी सिलसिले में बुधवार को कलेक्टोरेट में
कलेक्टर अनुग्रहा पी ने नपा व ओम कंस्ट्रक्शन टीकमगढ़ के इंजीनियरों की बैठक
ली। सिंध जलावर्धन लाइन के काम की समीक्षा की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!