Press "Enter" to skip to content

बुजुर्गों और बच्चों को 11वीं-12वीं के छात्र-छात्रा बताकर 12 करोड़ की छात्रवृत्ति निकाली / Shivpuri News

शिवपुरी। सरकारी और निजी स्कूलों में छात्रवृत्ति के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। 67 से 85 साल के बुजुर्गों और आठ से दस साल के बच्चों को 11 वीं और 12 वीं की छात्र-छात्राएं बताकर करोड़ों रुपए की छात्रवृत्ति निकाल ली है। नगर पालिका और जनपद पंचायत शिवपुरी के लॉगिन और पासवर्ड से फर्जी समग्र आईडी भी जनरेट की गई। चूंकि छात्रवृत्ति का पैसा सीधे खाते में पहुंचता है इसलिए पैसा गुपचुप निकालने के लिए बैंकों के कियोस्क सेंटर से फर्जी खाते भी खुलवाए गए।

शिक्षा विभाग के पोर्टल पर ऐसे करीब 22500 फर्जी छात्र-छात्राओं के नाम दर्ज हैं। इस पूरे मामले में जनपद पंचायत, नगर पालिका, शिक्षा विभाग और कियोस्क सेंटर संचालकों की मिलीभगत से यह घोटाला हुआ है। जिले में करीब 12 करोड़ का घपला साल 2015-16 से साल 2018-19 के बीच तीन सालों में हुआ। प्रदेश भर में एक साल में करीब पांच सौ करोड़ की छात्रवृत्ति बांटी जाती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!