10 अप्रैल को सभी स्कूलों में कलेक्टर ने घोषित किया अवकाश

शिवपुरी। एससी/एसटी एक्ट में संशोधन में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय को लेकर कतिपय संगठनों द्वारा 2 अप्रैल को निर्णय के विरोध में भारत बंद  किया गया था। 10 अप्रैल को भी कपितय संगठनों द्वारा इस निर्णय के क्रम में भारत बंद किया जाना संभावित है। छात्र-छात्राओं के आवागमन में असुविधा एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए 10 अप्रैल को जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।