Press "Enter" to skip to content

प्रत्येक ग्राम पंचायत को दी 10 हजार की राशि

शिवपुरी। मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों के लिए विभिन्न 12 महत्वकांक्षी योजनाए राज्य शासन द्वारा संचालित की जा रही है। इन योजनाओं में से एक योजना मुख्यमंत्री जनकल्याण अंतेष्टि (सहायता) योजना 2018 भी है। जिसके तहत श्रमिक की मृत्यु होने पर तत्काल 5 हजार रूपए की सहायता राशि मृतक के परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु प्रदाय की जाती है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अंतेष्टि (सहायता) योजना 2018 के तहत जिले की 600 ग्राम पंचायतों में 10 हजार रूपए के मान से 60 लाख रूपए की राशि ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करा दी गई है। जिससे किसी श्रमिक की मृत्यु होने पर अंतेष्टि हेतु तत्काल 5 हजार रूपए की राशि मृतक के परिजनों को प्रदाय की जा सके। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!