
शिवपुरी। कोलारस क्षेत्र के पूरनखेड़ी मंदिर के महंत श्रीश्री 108 कौशलदास जी महाराज का आज सुबह देवलोक गमन हो गया। महाराज जी पिछले लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इसके बाद भी वह मंदिर की सेवा पूजा में नित्य जुटे रहते थे। उन्होंने जीवित रहने के दौरान मंदिर पर यज्ञ अनुष्ठान कराए और वह यज्ञ के माध्यम से क्षेत्र की शांति और समृिद्ध के लिए ईश्वर से निरंतर प्रार्थना करते थे। उनके प्रभाव के कारण दूर-दूर तक के भक्त उनके दर्शनों के लिए पूरनखेड़ी मंदिर पहुंचते थे। आज सुबह 11 बजे महंत मंदिर प्रांगण में बने अपने आश्रम में अंतिम सांस ली। इस देवलोक गमन करने पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।




