आज 100 करोड़ के कार्यों के लिए भूमिपूजन करेंगे मुख्यमंत्री,


इंदौर। चुनावी मोड में आ चुकी ‘सरकार’ का नए साल में पहला बड़ा राजनीतिक आयोजन इंदौर में बुधवार को होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान विधानसभा क्षेत्र क्रमांक पांच में करीब 100 करोड़ के कार्यों के लिए भूमिपूजन करेंगे। इनमें पेयजल के लिए आठ बड़ी टंकियां, 50 लाख रुपए से अधिक लागत की दर्जनों सड़कें व अन्य कार्य शामिल हैं। इस दौरान बुलाए गए हितग्राही सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।,विधायक महेंद्र हार्डिया ने बताया कि गोयल नगर स्थित चमेली देवी पार्क में दोपहर 3 बजे होने वाले आयोजन में सरकारी योजना का लाभ लेने वाले हितग्राहियों को भी आमंत्रित किया गया है। समारोह में सरकार की योजनाओं की जानकारी के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए जा रहे हैं। हार्डिया ने बताया कि क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल बनाया जा रहा है। पीपल्याहाना और बंगाली चौराहा फ्लायओवर को लेकर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

संबंधित खबरें