
72 घण्टे में करैरा पुलिस ने लूट की घटना को किया ट्रेस
सिरसौद चौराहे से पकड़े आरोपी
करैरा। करैरा में बीते रोज 5 अगस्त को मुकुंद कुशवाहा निवासी ग्राम समोहा खाद लेने के लिये आये हुए थे। खाद लेने के लिये जैसे ही मुकुंदी कुशवाहा ईलाहाबाद बैंक के पास पहुँचे तभी वाईक क्रमांक एम पी 33 एम क्यू 3265 से दो युवक आये और उनसे 10 हजार रुपये लेकर भाग गये। पुलिस द्वारा पूरे मामले में अपराध क्रमांक 372/19 धारा 392 एवं 11/23 एम पी डी के एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। जिस पर पुलिस को बाईक नम्बर ज्ञात होने पर मामला ट्रेस करने में आसानी हुई। पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल के मार्गदर्शन में करैरा एस डी ओ पी श्री आत्माराम शर्मा के निर्देशन में करैरा टी आई राकेश शर्मा द्वारा खोजबीन की गई। आज टी आई राकेश शर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मोटर साईकिल जो लूट में प्रयुक्त हुई थी वह सिरसौद चौराहे पर खड़ी हुई है एवं दो लोग मोटरसाइकिल के साथ है। जिस पर टी आई द्वारा उपनिरीक्षक मनीष जादौन एवं अरविंद राजपूत के नेतृव में एक टीम बनाकर सिरसौद चौराहे भेज दी। मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर बाईक एवं दोनो लोगो को पुलिस करैरा ले आई। जिस पर दोनों युवको ने अपना नाम सुरेंद्र शर्मा पुत्र भगवान शर्मा जवाहर कालोनी शिवपुरी एवं सौरभ उर्फ सोनू पुत्र महेश शर्मा निवासी लुधावली वेयर हाउस के पास शिवपुरी बताया। दोनो आरोपीयो के द्वारा अपना अपराध कबूल किया एवं 8600 रुपये दोनो से पुलिस को बरामद हुए एवं शेष राशी घर पर रखी है यह भी पुलिस को बताया । उक्त पूरे घटना क्रम में थाना प्रभारी राकेश शर्मा , उपनिरीक्षक मनीष जादौन,उपनिरीक्षक अरविंद राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक सुल्तान सिंह आरक्षक प्रह्लाद यादव, मोहन पाल, अभयराज, संदीप चौहान,सोनू पांडे ,अनिल यादव आदि की मुख्य भूमिका रही । पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।






Be First to Comment