
शिवपुरी। शिवपुरी के प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामसिंह वशिष्ठ की 100वीं जयंती आज उनके परिजनों द्वारा दीनदयाल भोजनालय में समाजसेवा कर मनाई जाएगी। इस अवसर पर उनके सुपुत्र नरेंद्र वशिष्ठ संदीप वशिष्ठ एवं अन्य परिजन रसोई घर में एकत्रित हुए और उन्होंने अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन परोसा। इस अवसर पर स्व. वशिष्ठ के सुपुत्र नरेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि अपने पिता की पुण्यतिथि मनाने का इससे अच्छा स्थान और कुछ नहीं हो सकता। इसी कारण वह आज दीनदयाल भोजनालय में अपने पिता की जयंती मनाने आए हैं। इससे पूर्व स्व. वशिष्ठ के चित्र पर परिजनों के अलावा पूर्व सीएमओ डॉ. रामनिवास शर्मा, हजारीलाल पुरोहित, डॉ. अजय खेमरिया, राकेश सरैया, श्रीमति राज सरैया आदि उपस्थित थे जिन्होंने स्व. वशिष्ठ के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रृद्धांजलि दी। वशिष्ठ परिवार ने इस अवसर पर रसोई संचालन हेतु 2100 रूपए की सहयोग राशि भी मंगलम को भेंट की।




