लोढ़ी माता मंदिर के पास डायल-100 में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के तहत लोढ़ी माता मंदिर के पास एक ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए डायल-100 में टक्कर मार दी। इससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। वासुदेव पुत्र भग्गूराम निवासी वार्ड क्रमांक. 11 ने बताया कि डायल-100 अपने नोडल प्वाइंट पर खड़ी हुई थी। वहीं पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना के समय डायल-100 में कोई नहीं था। इस कारण बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले में केस दर्ज कर लिया है।