
शपथ पत्र के माध्यम से नरेन्द्र झा ने लगाया आरोप
पिछोर। शिवपुरी के अनुभाग पिछोर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय तिंधारी से जाति प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर कराने गये एक युवक ने विद्यालय प्राचार्य पर राशि बसूलने का आरोप एक लिखित शपथपत्र के माध्यम से लगाया। जिसके अनुसार ग्राम तिंधारी निवासी नरेन्द्र पुत्र मुन्नालाल झा उम्र 21 वर्ष ने आरोप लगाया कि वह अपना जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिये टीप अंकित करने व हस्ताक्षर करवाने के लिये विद्यालय प्राचार्य के पास गया जहां उन्होंने मुझसे कहा कि जो विद्यालय में पढता है उसका कुछ नहीं लगता और जो नहीं पढता उसको 100 रूप्या देना पडते हैं। जिसके अनुसार मैंने प्राचार्य को 100 रूप्या देकर अपना प्रमाणपत्र हस्ताक्षर करवा पाया। इस प्रकार से क्षेत्र में भृष्टाचारी का आलम खुलेआम देखने को मिल रहा है।




