Press "Enter" to skip to content

मानस भवन में 10 को निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -shivpuri news

अनेक विशेषज्ञ डॉक्टर आएंगे
शिवपुरी। कल्याण हॉस्पिटल ग्वालियर एवं जीण माता भक्त मंडल शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान में मानस भवन गांधी पार्क शिवपुरी में 10 मार्च को निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक मरीजों की निशुल्क जांच कर उन्हें उचित परामर्श देंगे। शिविर में रजिस्ट्रेशन हेतु मोबाइल नम्बर 9425136696, 9329415248, 9131931636, 930085883, 9893931112 पर संपर्क किया जा सकता है। 
शिविर के संयोजक पार्षद मनीष गर्ग मंजू द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिविर में डॉ. अभिनव शर्मा एमएस, डॉ. प्रवीण मंगल डीएम(कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. अमित कटारे(मेडिसन), डॉ. अंकित गुप्ता एमडी(शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. दिशा गुप्ता एमएस(स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. मनोज राठौर(फिजियोथेरेपिस्ट) अपनी सेवाएं देंगे और मरीजों का उपचार करेंगे। शिविर में ब्लड  प्र्रेशर एवं ब्लड शुगर की निशुल्क जांच की जाएगी। सभी मरीजों से अनुरोध किया गया है कि वह अपने पहले की सारी जांच शिविर में साथ लेकर आएं। असुविधा से बचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द कराएं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!