Press "Enter" to skip to content

सीबीएसई के कक्षा 10 का परिणाम किड्स गार्डन स्कूल ने दोहराया इतिहास ,आर्यन अग्रवाल ने पाया दूसरा स्थान | Shivpuri News

आर्यन अग्रवाल ने 96% अंको के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया
शिवपुरी। आज घोषित सीबीएसई के कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में किड्स गार्डन स्कूल के छात्र आर्यन ने विधालय में पहला स्थान के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया हैं। साथ ही नमन श्रीवास्तव और अनन्या अग्रवाल ने एक साथ 94% अंकों के साथ विधालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया एवं जिले में भी स्थान बनाया है। साथ ही हर्ष गोयल 93% अरुण 92% वेद कुमार सेठ 92% भी जिले की मेरिट में स्थान बनाने में सफल रहे। विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विधालय प्रबंधन ने कहा कि विगत चार वर्षों से विधालय के छात्र जिले में और रीजन की मेरिट लगातार स्थान बनाते रहे हैं। डारेक्टर श्रीमती रूपाली गौतम और प्राचार्य शिवकुमार गौतम सहित सभी शिक्षकों ने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!