Press "Enter" to skip to content

10 मंजिला इमारत में लगी आग, खुद को बचाने के लिए बालकनी से लटके लोग ! National News

अहमदाबाद: 10 मंजिला इमारत में लगी आग, खुद को बचाने के लिए बालकनी से लटके लोग
अहमदाबाद। शहर के गोता क्षेत्र में स्थित जीनेसिस इमारत की छठी मंजिल पर शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग नौवीं मंजिल तक फैल गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इमारत बालकनी से बाहर दीवर पर लटक गए ।
आग की सूचना पाते ही 10 से अधिक गाड़ियां दमकल का काफिला पहुंच गया। जवानों ने इमारत में फंसे 20 से अधिक लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान दो लोग गंभीर रुप से झुलस गए जिन्हे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया।
दमकल जवानों ने आग पर काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि दस मंजिल की इमारत की छठी मंजिल पर लगी एसी का कंप्रेशर अचानक फट जाने से आग लग गई । देखते ही देखते आग इमारत की नौवीं मंजिल तक पहुंच गई।
लोग अपनी जान बचाने के लिए इमारत बाल्कनी से बाहर दीवार पर लटक गए। सूचना देने के बाद भी काफी देर दमकल जवानों का काफिला पहुंचा। जिससे स्थानिकों और दमकल जवानों के बीच हाथपाई भी हो गई। सोला पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को काबू में किया।

दमकल जवानों के मुताबिक आग के चलते 20 से अधिक लोग इमारत में फंस गये थे। उन्हें सही सलामत बाहर निकाला गया है। इस दौरान दो लोग गंभीर रुप से झुलस गए। आग को काबू में करते समय एक दमकल जवान भी घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए सोला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल जवानों ने बताया कि आग पर संपूर्ण रुप से काबू पा लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!