नरवर। नरवर थाना क्षेत्र के तहत वार्ड क्रमांक 10 में चोरों ने एक बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने शाम के समय बाइक चुराई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
लखनसिंह कुशवाह पुत्र स्व. खच्चूराम कुशवाह निवासी वार्ड नं 10 ने बताया कि बीते रोज उसकी बाइक घर के बाहर रखी हुई थी। शाम को जब वह बाइक से बाजार जाने के लिए निकला तो देखा कि बाइक अपने रखे हुए स्थान पर नहीं है। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थने गया और मामले में बाइक चोरी का केस दर्ज करवाया।




