Press "Enter" to skip to content

सोलन हादसे में मारने वाले अब तक 10 लोगों की मौत, CM जयराम ठाकुर ने दिए हैं घटना की जांच के आदेश ! National News

Solan Building Collapse: सोलन हादसे में मारने वाले अब तक 10 लोगों की मौत, CM जयराम ठाकुर ने दिए हैं घटना की जांच के आदेश
सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन में गिरी बिल्डिंग में दबे लोगों को निकालने का काम अब भी जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 2 और शव निकाले जा चुके हैं। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 पर पहुंच गई है। 4 लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 17 आर्मी जवानों और 11 सिविलियन्स को अब तक बचाया जा चुका है। बता दें होटल सोलन के कुमारहट्टी नाहन हाईवे के नजदीक बनी थी।
हादसे के बाद घटनास्थल पर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी पहुंचे थे। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन तत्काल शुरू कर दिया गया था। इस घटना के कारणों का पता करने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग स्ट्रक्चर मानकों के अनुरूप नहीं था।
इसके पू्र्व सोलन के डिप्टी कमिश्नर केसी चमन ने बताया था कि ‘अब तक 17 आर्मी जवानों और 11 सिविलिन्स को बचाया जा चुका है। वहीं इस हादसे में सेना के 6 जवानों सहित 7 लोगों की मौत हो चुकी है। 7 आर्मी जवान अब भी मलबे में दबे हुए हैं। आज दोपहर तक सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो जाएगा।’
बता दें कि रविवार दोपहर को ये हादसा हुआ था। हाईवे पर सड़क किनारे बनी होटल के गिरने की वजह से इसके मलबे में 37 लोग दब गए थे। सेना, एनडीआरएफ और प्रसाशन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!