Press "Enter" to skip to content

10वीं का रुका रिजल्ट जारी: शिवपुरी पब्लिक स्कूल के प्रिंस ने प्राप्त किए 97.75 प्रतिशत अंक | Shivpuri News

शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम विगत 4 जुलाई को घोषित किया गया था, लेकिन कुछ छात्र-छात्राओं का रिजल्ट तत्समय रुक गया था जिसमें शिवपुरी पब्लिक स्कूल के होनहार छात्र प्रिंस बिधुआ का रिजल्ट भी रुक गया था। एमपी बोर्ड द्वारा ऐसे छात्र-छात्राओं का रिजल्ट आज घोषित किया गया है शिवपुरी पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत प्रिंस बिधुआ ने 97.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय सहित जिले व परिवार का नाम रोशन किया है। प्रिंस ने 400 में से 391 अंक प्राप्त किए गए हैं जिसमेंं अंग्रेजी विषय में 100 में में 99, संस्कृत में 98, गणित में 96 विज्ञान में 98 और सामाजिक विज्ञान में 92 अंक प्राप्त किए हैं। प्रिंस ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरूजनों, माता-पिता रचना बिधुआ और  बृजेश बिछुआ को दिया है। शिवपुरी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अशोक ठाकुर, प्राचार्य सहित स्कूल स्टाफ द्वारा प्रिंस को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!