गणेशा बलेस्ड पब्लिक स्कूल-: आयुशी भार्गव ने सीबीएसई 10बी में हासिल किए 80 प्रतिशत | Shivpuri News

शिवपुरी। हाल ही में 10 सीबीएसई का परिणाम घोषित हुआ है। जिसमें शहर की बच्चियों ने जीत का परचम लहराया है। इसी क्रम में गणेशा ब्लेस्ड पब्लिक स्कूल की दसवीं क्लास की छात्रा कुमारी आयुषी भार्गव पुत्री श्री देवेंद्र कुमार भार्गव निवासी वार्ड क्रमांक 17 तुलसी नगर कॉलोनी झांसी तिराहा ने 80 प्रतिशत लाकर न केवल अपने माता पिता का नाम बल्कि जिले भर का नाम रोशन किया बातचीत के दौरान आयुषी भार्गव ने बताया कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों और दोस्तों को देती है