बैराड। पुलिस थाना बैराड के अंतर्गत आने वाले सांपरारा गांव में रास्ते से भैंसें निकालने को लेकर हुए विवाद में दो यादव परिवार आपस में भिड़ गए जिसमें हुई मारपीट में दोनों पक्ष के पांच-पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
सांपरारा गांव के कैलाश यादव एवं रामेश्वर यादव के परिवारों में मंगलवार को सुबह घर के पास रास्ते से भैसें निकालने पर विवाद हो गया जिससे दोनों पक्षों द्वारा लाठी पत्थर बरसाए गए दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मेडीकल करा करधारा 323 294 323 506 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।




