
सुनील रजक शिवपुरी। खबर जिले की लुधाबली स्थित गौ शाला से हैं। जहाँ आज नगरपालिका प्रशासन एवं पशुपालन विभाग की लापरवाही से एक दर्जन से अधिक गायें मर चुकी हैं। जहाँ एक तरफ कांग्रेस सरकार ने घोषणा की थी कि हर जिले में गौ शाला बनेंगी वहीं शिवपुरी में पुरानी गौशाला की हालात बहुत खराब बताई जाती है यहाँ पर 10 से 15 गायो की मौत हो चुकी हैं। गौशाला में उपस्थित देख रेख करने बाले कर्मचारियों की अनदेखी के कारण इन गायों की मौत हुई हैं। उन गायों के मृत शरीर भी इस गौशाला में पड़े हुए हैं मौके पर पहुंचकर बजरंग दल एवं अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं ने डॉ को बुलाकर गौ शाला में बीमार पड़ी गायों का उपचार कराया नगर पालिका परिषद एवं पशुपालन विभाग के द्वारा शहर से आवारा गाय बैलों को पकड़कर पशुपालन विभाग की सहमति से इन गायों को पकड़ कर गौशाला में भेज दिया जाता है जहाँ पर उनकी देख रेख के लिए कोई व्यवस्था नही है और न ही कोई डॉ उनको देखने के लिए आते है जिससे आये दिन गौ वंशो की मौत होती रहती है और शासन प्रशासन का गौ शाला की तरफ ध्यान नहीं हैं।ओर न ही उनके लिए खाने का सामान हैं।
शहर से आवारा मबेशियों को हटाने के बाद नही होती उनकी देखरेख
शहर में इस समय आवारा मबेशियों का आतंक बरकरार हैं आवारा घूम रहे मबेशियों से कई तफह तो राहगीरों का एक्सीडेंट भी हो जाता हैं। जिससे निकलने बाले लोगो को काफी परेशानी होती हैं।
अगर गौशाला में खाने पीने की ब्यबस्था होती, ओर गायों की देखरेख होती तो नही मरती गायें
लुधाबली स्थित गौशाला में अगर गायों की खाने पीने की ब्यबस्था होती तो गायें नही मरती। भूखे रहने से एवं उनकी देखरेख न होने से गायों की मौत हुई हैं।
इनका कहना हैं
नगरपालिका द्वारा लुधाबली स्थित गौशाला में खाने पीने एवं गायों के उपचार की कोई भी ब्यबस्था नहीं हैं। एक तरफ कांग्रेस सरकार ने कहा था कि हर ग्राम में गौशाला बनेंगी पर यहाँ तो पहले की गौशाला में भी कोई ब्यबस्था नही है ऐसे में इनका जिम्मेदार कौन होगा।
विनोदपुरी
जिला संयोजक
बजरंगदल शिवपुरी
इनका कहना हैं
गौशाला में किसी भी प्रकार की नगरपालिका की तरफ से कोई भी ब्यबस्था नही हैं। गायों के खाने की एवं उनको बांधने की भी ब्यबस्था नही हैं। इस मामले में हम नगरपालिका सीएमओ से बात करने की कोशिश की पर उनसे बात नही हो पाई हम इस संबंध में कलेक्टर मेडम को ज्ञापन देंगे
ओमप्रकाश रावत
जिला अध्यक्ष
अंतरराष्ट्रीय हिन्दू सेना शिवपुरी
इनका कहना हैं
गौशाला में ऐसी कोई भी कमी नही है वहाँ गायों को खाने के लिए पर्याप्त भूसा है एवं पानी की पर्याप्त ब्यबस्था हैं। गौशाला पशुपालन विभाग के सहयोग से चल रही हैं बाकी रही गायों की मौत की बात तो ये पशुपालन विभाग के डॉ बताएंगे
चंद्रप्रकाश राय
सीएमओ
नगरपालिका शिबपुरी






Be First to Comment