जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों सहित 12350 रुपये की नगदी की जप्त | Shivpuri News

*पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को दबोचा*

दिनांक 03.03.19 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को दबोचकर उनके कब्जे से 12350 रू की नगदी जप्त कर सभी आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी फिजिकल  निरीक्षक अनीता मिश्रा द्वारा मुखबिर सूचना पर तितली पत्ता (जुआ) खेल रहे व्यक्तियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेंद्र सिंह कवर  एवं  एसडीओपी शिवपुरी श्री शिव सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में  भैया लाल का ढाबा इंदिरा कॉलोनी से पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी  चंदन  पुत्र ख्यालीराम शाक्य उम्र 30 साल, अख्तर पुत्र भूरा खान  उम्र 35 साल ,गंगाराम  पुत्र कमलू जाटव,भूरा पुत्र  गणेश बाथम उम्र 31 साल, साकिर पुत्र  ईदा खान  उम्र 22 साल ,प्रवीण पुत्र पदम सिंह परिहार  उम्र  22 साल, हेमंत उर्फ  छोटू  पुत्र  मुन्ना  लाल बाथम  उम्र 25 साल ,धीरेंद्र पुत्र  राम प्रकाश सिंह उम्र 29 साल, नीरज पुत्र रामजीलाल ओझा  उम्र 30 साल,राजू पुत्र सलीम खान  निवासी  सईसपुरा को जुआ खेलते हुए  दबोचा गया  बाद आरोपियों के कब्जे से  12350 रुपए  की नगदी  एवं  तितली पत्ता (जुआ) सामग्री जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।