विज्ञान एवं भूगोल संकाय की प्रायोगित परीक्षाएं 1 मार्च से-shivpuri news

शिवपुरी। शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी के समस्त विज्ञान संकाय एवं भूगोल के नियमित व प्रायवेट छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू हो रही है। सभी छात्र-छात्राएं अपने-अपने विभाग में संपर्क कर अपनी प्रायोगिक परीक्षा में आवश्यक रूप से मौजदू रहें। विश्व विद्यालय के अनुसार समस्त प्रायोगिक परीक्षाएं 8 मार्च तक संपन्न होनी है।