Press "Enter" to skip to content

शांति नगर के राजेंद्र के खाते से ऑनलाइन 1 लाख की ठगी | Shivpuri News

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के शांति नगर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक के खाते से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। यहां ठग ने फोन पे के माध्यम से करीबन 1 लाख रुपए की ठगी कर ली। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेेचना शुरू कर दी है। 
राजेंद्र प्रसाद पुत्र स्व. रामसहाय समाधिया निवासी शांति नगर कॉलोनी ने बताया कि 14 अगस्त को उन्हें फोन आया और एक ठग ने उन्हें रुपए डालने का लालच दिया। जिस पर वह उसकी बातों में आ गया। ठग ने फोन पे के माध्यम से कुछ रुपए डाली ओेर कोड पूछा। जिस पर राजेंद्र ने कोड बता दिया। थोड़ी देर बाद ही राजेंद्र के खाते से 99 हजार 890 रुपए निकालेे जाने का मैसेज आया। जिस पर राजेंद्र ने उक्त फोन करेन वाले युवक को फोन लगाया तो उसका फोन बंद हो चुका था। घटना के बाद राजेंद्र थाने गए और मामले में केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!