Press "Enter" to skip to content

कर्जमाफी के लिए भरा था आवेदन, कर्मचारी ने जमा नहीं किया अब 1 लाख का हो गया कर्जा | Shivpuri News

शिवपुरी। ग्राम छितरी के रहने वाले जगदीश पुत्र दौलतसिंह ठाकुर ने जनसुनवाई में अधिकारियों को अावेदन के माध्यम से शिकयत करते हुए बताया कि उसने वर्ष 2018 में सहकारी संस्था करही से खाद के लिए 40 हजार का लोन लिया था। वहीं कर्ज माफ होने का फार्म भरकर उसने कर्मचारी रमन पुत्र लखन भार्गव को दिया लेकिन उसने फार्म जमा नहीं किया। बीते रोज जब वह खाद लेने के लिए गया तो उसे खाद देने से मना कर दिया और कहा कि आप पर 1 लाख रुपए शेष है जिस पर उसने कहा कि उसने तो कर्ज माफी का फार्म भर दिया था लेकिन वह नहीं माने और खाद नहीं दिया। आवेदन के माध्यम से जगदीश ने कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कर्ज माफ कराने की बात कही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!