Press "Enter" to skip to content

अमोला आत्महत्या कांड : विकास के परिवार को मिले 1 करोड़ की सहायता व सरकारी नौकरी | Shivpuri News

मुख्यमंत्री के नाम ब्राह्मण एकता अस्मिता सहयोग एवं संस्कार मंच ने सौंपा ज्ञापन
शिवपुरी। अमोला के साजौर में रहने वाले विकास शर्मा ने बुधवार को अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने एक वीडियो बनाया व सुसाइट नोट भी लिखा। इस सुसाइट नोट व वीडियो में उसने अपनी आत्महत्या करने के करने के कारणों के बारे में बताया और जिनकी वजह से आत्महत्या की उन आरोपितों के नाम भी बताए। मामले को लेकर गुरुवार को ब्राह्मण एकता अस्मिता सहयेाग व अन्य समाज के लेागों द्वारा प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। 
ज्ञापन में बताया कि ग्राम साजौर के रहने वाले विकास शर्मा बुधवार को दोपहर हैंडपंप पर पानी भरने गया था। उसी समय आरोपित तारावती कोली, प्रियंका व मनोज कोली ने उसके साथ गाली-गलौंज कर लोटा में मूत्र डालकर पिलाने, मारपीट व बेइज्जत किया जिससे दुखी होकर उसने आत्महत्या कर ली थी। मामले में पीड़ित के परिजनों को मुख्यमंत्री से 1 करोड़ की सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस संबंध में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!