
शिवपुरी। रन्नाौद थाना क्षेत्र के ग्राम
गणेशखेड़ा में सक्रिय चोर गैंग ने बुधवार-गुरुवार की रात को दो घरों को
निशाना बनाया और नगदी सहित लगभग 1 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण समेट
कर ले गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की,
परंतु घटना स्थल पर ऐसा कोई सुराग नहीं मिला। जिससे चोरों की पहचान हो
सके। फरियादियो की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर
जांच में लिया।
पुलिस की जानकारी के अनुसार राजेश पुत्र पहलवान
बाल्मीकि निवासी ग्राम गणेशखेड़ा ने बताया कि वह बुधवार की रात को अपने
परिवार के साथ कमरे के अंदर सो रहा था। रात को लगभग 1 बजे घर के अंदर घुसे
चोर बगल के कमरे गेट खोलकर अंदर घुस गए और अलमारी के अंदर रखे नगर रुपये
सहित सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर गए। सुबह नींद खुलने पर जब फरियादी ने
कमरे का गेट खुला देखा तो वह अंदर पहुंचे जहां अलमारी का सामान बिखरा हुआ
पड़ा और अलमारी में रखे सोने-चांदी आभूषण व रुपये गायब थे। इसके साथ ही
चोरों ने गांव में रहने वाले विनोद पुत्र खच्चूराम ओझा के घर को निशाना
बनाया और अलमारी खोलकर उसके सोने-चांदी के आभूषण व नगद रुपये चोरी कर ले
गए। घर में हुई चोरी के बाद फरियादियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने
पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर पंचनामा बनाया। दोनों फरियादियों
की शिकायत पर पुलिस ने 50-50 हजार रुपये मसरूखा बनाकर अज्ञात चोरों के
खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।






Be First to Comment