Press "Enter" to skip to content

धरनावदा थाना पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता एक आरोपी दिनदहाड़े की गई चोरी का किया खुलासा जेवर सहित नगदी 1 लाख रुपए बरामद | Guna News

भतीजा राहुल ही निकला अपनी बुआ के घर सेंधमारी करने वाला
2 आरोपी राहुल के द्वारा अपनी बुआ के अलावा पड़ोसी मंगल कुशवाह के यहां भी दिनदहाड़े दिया था, चोरी की घटना को अंजाम
3 आरोपी राहुल के कब्जे से दोनों घरों से चोरी किया गया माल (नगदी एंव सोने चांदी के जेबरात कुल कीमती करीबन 01 लाख रूपये) तथा घटना में प्रयुक्त आलाजरर पेचकस आदि भी किये गये बरामद
4 शेष माल की बरामदगी करने हेतु गिरफ्तार आरोपी राहुल कुषवाह के पुलिस रिमाण्ड लेने की है, तैयारी 

घटना का संक्षिप्त विवरण:-

फरियादी 1-संजू पुत्र प्यारेलाल कुशवाह एंव 2-मंगल कुशवाह निवासीगण ग्राम गढ़ा द्वारा उनके घरों से दिनांक 16.11.19 को अज्ञात चोर द्वारा नगदी एंव जेबरात की चोरी कर लिये जाने की रिपोर्ट की गयी थी, जिस पर थाना धरनावदा में अपराध क्रमांक 435/19 धारा 457, 380 भादवि का पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया था। घटना की सूचना प्राप्त होने पर सर्वप्रथम थाना प्रभारी धरनावदा उनि नीरज बिरथरे द्वारा स्थानीय चौकी प्रभारी झागर सउनि महेन्द्र सिंह चौहान के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जाकर घटना से वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराया जाकर मार्गदर्शन प्राप्त किया गया था।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक गुना  राहुलकुमार लोढा के कुशल मार्गदर्शन में तथा अति0 पुलिस अधीक्षक  टी.एस. बघेल एंव एसडीओपी राघौगढ़  बी.पी. तिवारी के निर्देशन में कार्यवाही करते हुये थाप्र धरनावदा उनि नीरज बिरथरे द्वारा सउनि महेन्द्र सिंह चौहान एंव चौकी झागर के बल के साथ चोरी गये माल एंव अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु निरंतर प्रयास किये जाने के क्रम में जानकारी प्राप्त हुई कि घटना किसी परिचित व्यक्ति द्वारा ही यह जानते हुये दिन में की गयी है कि पीड़ित परिवार के लोग कितनी देर तक बाहर रहते हैं और कब वापस आते हैं। इसी बिंदु पर फोकस करते हुये एक बार पुनः फरियादी संजू कुशवाह एंव उसके परिजनों से गहन पूछताछ करने पर उनके द्वारा कई दिनों से उनके रिस्तेदार मामा के लड़के राहुल पुत्र कल्याण सिंह कुशवाह नि0 ग्राम नोहर थाना राघौगढ़ का आना-जाना व रहना बताया जो गुना में भी किराये के मकान में रहता है तथा जुआ खेलने का आदि है। उक्त महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर संदेही राहुल कुशवाह की गतिविधियों पर नजर रखी जाने एंव जानकारी जुटाने पर पाया गया कि वह घटना के बाद से गढ़ा नहीं आया है और पीड़ित परिवार से कटता फिर रहा है। उक्त आधार पर संदेह पुख्ता होने पर संदेही राहुल पुत्र कल्याण सिंह कुशवाह उम्र 25 साल नि0 नोहर थाना राघौगढ को कल दिनांक 19.11.19 को दस्तयाब किया जाकर घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ की जाने पर आरोपी राहुल कुशवाह द्वारा जुर्म स्वीकार करते हुये बताया गया कि उसके द्वारा ही अपनी बुआ के लड़के संजू कुशवाह एंव उसके पड़ोसी मंगल कुशवाह निवासीगण ग्राम गढ़ा के यहां चोरी की है, जिसमें चुराया गया माल (सोने चांदी के जेबरात तथा नगदी) उसके गुना स्थित किराये के मकान पर रखा गया है, जिस पर आरोपी राहुल कुशवाह की निशादेही पर फरियादी संजू कुशवाह के घर से चुराये गये 01 मंगलसूत्र, 02 जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने की अंगूठी, 02 जोड चांदी की बताने़, 01 चांदी की चैन, 01 चांदी की पट्टी (पायल जैसी) एंव नगदी 5000/-रू तथा फरि0 मंगल कुशवाह के घर से चोरी किये गये 01 सोने का मंगलसूत्र, 01 चांदी का हाथ फूल, 04 चांदी की चूड़ी, 01 चांदी का कमरपेटा, 02 चूड़ा चांदी के बच्चे के, बच्चे का सोने का मोती लगा निजरा, 03 जोड़ी बिछूड़ी, 01 चांदी का चाबी का गुच्छा एंव नगदी 7000/-रू जप्त किये गये हैं। साथ ही ताला एंव कुंदी तोड़ने में प्रयुक्त किया गया आलाजरर पेजकश बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी। शेष माल एक सोने का मंगल सूत्र, चांदी के कुछ जेबरात तथा नगदी 25,000/- रूपये बरामद किये जाना शेष है, जिसके लिये आरोपी राहुल कुशवाह का पुलिस रिमाण्ड लिया जा रहा है। 
 उक्त नकबजनी का खुलाशा करने में थाना प्रभारी धरनावदा उनि नीरज बिरथरे के साथ चौकी प्रभारी झागर सउनि महेन्द्र सिंह चौहान, प्रआर सीताराम धुर्वे, आर दीपक त्रिपाठी, आर रामनिवास शर्मा, आर रामजीत गुर्जर, आर विवेक कुशवाह, सैनिक सुखलाल एंव सैनिक धर्मेन्द्र रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिन्हें पुलिस अधीक्षक गुना द्वारा उचित पुरूष्कार से पुरूष्कृत किया जावेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!