कोरोना से निपटने दतिया के लिपिक देंगे 1 दिन का वेतन- शोभने

दतिया। 
आज सम्पूर्ण विश्व के साथ हमारा देश भी कोरोना की महामारी की चपेट में है। केन्द्र सरकार व राज्य सरकारें इस बीमारी से जूझ रही हैं। इस बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिये देश व प्रदेश के नागरिकों को अपने घरों में बन्द रहने जैसे कदम सरकार को उठाने पड़े हैं, जिसके चलते पूरा देश बन्द पड़ गया है। आज देश बड़ी विषम परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है। ऐसी स्थितियों में प्रदेश के हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह इस लड़ाई में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके निर्देशों का पालन करे और राजकोष में स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग कर सरकार का हाथ मजबूत करें। 
दतिया के लिपिक वर्ग कर्मचारियों की ओर से संघ के जिलाअध्यक्ष राजकुमार शोभने ने कलेक्टर दतिया कलेक्टर रोहित सिंह से आज मंगलवार  दिनांक  को सम्पर्क कर जिला दतिया के लिपिकों का एक दिन का वेतन इस आपदा की लड़ाई के लिये म०प्र० शासन के कोष में वेतन बिल से कटौती कर जमा कराने की सहमति दी है। 
     लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ जिला व प्रदेश के कर्मचारी संघों व सम्माननीय नागरिकों से स्वेच्छा से मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान देकर कोरोना के विरुद्ध जारी इस लड़ाई में सहयोग करने की अपील करता है।