Press "Enter" to skip to content

सीएमओ के बंगले पर 1 लाख 20 हजार बकाया-shivpuri news

शिवपुरी। बिजली कंपनी ने नगर के नलकूप और स्ट्रीट लाइट बकाया के चलते जो
कनेक्शन काटे उसी के साथ सीएमओ सीपी राय के बंगले की बिजली भी काट दी थी।
शुक्रवार को भी कनेक्शन कटा रहा। आज भी उनका बंगला जनरेटर से रोशन रहेगा,
लेकिन सीएमओ राय ने बताया कि उन्होंने बिजली कंपनी से बकाया बताए जा रहे 1
लाख 20 हजार राशि के संबंध में डिटेल मांगी है, क्योंकि वे शिवपुरी में कुछ
महीने पहले ही आए हैं। इतनी राशि किसके नाम और कब की है। यह जानना जरूरी
है। शाम तक बिजली कंपनी ने विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई थी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!