Press "Enter" to skip to content

एसबीआई क्योस्क खुलवाने के नाम पर युवक से ठगे 1 लाख 15 हजार | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत दर्पण कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने थाने में धाेखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। आशीष पुत्र अनिल गुप्ता निवासी न्यू दर्पण कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि 28 फरवरी को उसके मोबाइल पर फोन आया और कहा कि क्या आप एसबीआई का क्योस्क खोलना चाहते हैं जिस पर दीपक ने हां कर दी। दीपक को तीन अलग-अलग मोबाइल नंबर से फोन आए औेर ठगो ने युवक को डीजीटल इंडिया क्योस्क, डिजीटल ब्ल्र्ड सीएसपी, इंडिया कलकत्ता, निरंजन कुमार एकाउण्ट डिपार्टमेंट, राहुल राय डिजीटल इंडिया लिमि. एवं स्टेट बैेंक क्योस्क द्वारा आवेदन से एसबीआई क्योस्क खुलवाने के नाम पर 1 लाख 15 हजार रुपए ले लिए। जब क्योस्क खुलवाने की बारी आई तो तीनों के मोबाइल बंद हो गए। जिस पर युवक को समझ आ गया कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!