
शिवपुरी। पदोन्न्ति में आरक्षण के विरोध्ा को लेकर संघ्ार्षरत सवर्ण, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, अध्ािकारी-कर्मचारी संस्था (सपाक्स) का जिला सम्मेलन शिवपुरी में 1 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। जिसे लेकर रविवार की शाम शहर के डाइट परिसर में सपाक्स पदाध्ािकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला सम्मेलन के स्थान चयन, सपाक्सजनों के एकत्रीकरण सहित पूरे आयोजन को लेकर रणनीति तैयार की गई। जिला सम्मेलन में सपाक्स के प्रांतीय पदाध्ािकारी शामिल होंगे। सपाक्स के जिलाध्यक्ष डॉ. कौशल गौतम ने बताया कि पदोन्न्ति में आरक्षण की खिलाफत के अलावा सपाक्स अब यह भी मांग रखेगी कि पिछड़ा वर्ग की तरह सरकार एससीएसटी के लिए भी क्रीमीलेयर का फार्मूला लागू करे। बैठक में प्रमुख रूप से सपाक्स के नोडल अध्ािकारी मनोज निगम, डाइट प्राचार्य सुरेंद्रसिंह चौहान, प्रदीप अवस्थी, सतीश सोनी, रामकृष्ण रघ्ाुवंशी, बृजेन्द्र भार्गव, शिवनाथ चौहान, पंकज सोनी, मनोज पाठक, सुदर्शन पाठक, स्नेह रघ्ाुवंशी, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, मध्ाुर मिलन भार्गव, सर्वेश्वर दयाल श्रीवास्तव आदि थे।






Be First to Comment